Wednesday, July 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsकंपनी स्टॉक पर हमला, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी, मामला...

कंपनी स्टॉक पर हमला, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज


Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के स्टॉक पॉइंट पर कुछ लोगों द्वारा नशा कर हमला करने और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित पवन पारीक निवासी झोटवाड़ा जयपुर हाल निवासी देवली ने मंगलवार को पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उनकी कंपनी के धुवाला स्टॉक पर कुछ युवक नशे की हालत में आए थे। जब वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें अंदर आने से मना किया और इस बात की सूचना कंपनी प्रबंधन को दी, तो पवन स्वयं वहां पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही पवन पारीक वहां पहुंचे, वहां मौजूद दिलखुश, रामफुल, देवराज, अमन, राजाराम, राजेश, मुकेश कीर, दिलखुश (द्वितीय) और उनके कुछ अन्य साथियों ने उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं इन लोगों ने वहां खड़े उनके सहयोगियों पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित पवन पारीक ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच का जिम्मा सउनि हरिसिंह को सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d