Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के बूंदी आगार ने खाटूश्यामजी मार्ग पर संचालित बस सेवा की समय-सारिणी में संशोधन करते हुए नया कार्यालय आदेश जारी किया है, जो 9 जुलाई से लागू हो जाएगा।
देवली रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मुख्य प्रबंधक बूंदी आगार घनश्याम गौड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के तहत बूंदी आगार की बस संख्या बी-41 (कोटा–जयपुर मार्ग) का संचालन अब मुख्यालय द्वारा निर्धारित नई समय-सारिणी के अनुरूप किया जाएगा। नई समय-सारिणी के अनुसार बस सुबह 8:30 बजे बूंदी से कोटा के लिए रवाना होगी। इसके बाद कोटा से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर 10:45 बजे बूंदी, 11:55 बजे देवली, 1:15 बजे टोंक, 3:30 बजे जयपुर पहुंचेगी तथा शाम 6 बजे खाटूश्यामजी पहुंचेगी।
वापसी में बस रात्रि 8 बजे खाटूश्यामजी से रवाना होकर 10:30 बजे जयपुर, 1:15 बजे टोंक, 2:45 बजे देवली, 3:50 बजे बूंदी होते हुए सुबह 5 बजे कोटा पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 5 से 6 बजे के बीच कोटा से बूंदी के लिए अंतिम फेरा संचालित किया जाएगा। मुख्य प्रबंधक ने निर्देश दिए कि वाहन चालक निर्धारित समय चक्र का पालन करेंगे। पहले इस बस के पहुंचने और वापस रवाना होने में महज कुछ मिनट का अंतराल था, जो बढ़कर अब 2 घंटे हो गया। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।



