संतों के स्वागत के लिए सजा शहर
Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन मुनि वैराग्य सागर एवं सुप्रभ सागर महाराज का चातुर्मास वर्षा योग के लिए 15 जुलाई सुबह देवली में मंगल प्रवेश होगा। जैन मुनियों के आगमन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है।
शहर में 51 स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जबकि मुख्य बाजार को जैन ध्वजों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। नवयुवक मंडल के प्रवक्ता विशाल जैन ने बताया कि मुनि का बुधवार सुबह अमरवासी से विहार होगा। इसके बाद सुबह 8 बजे महेश नर्सिंग होम के पास से देवली में मंगल प्रवेश होगा। शोभायात्रा जहाजपुर चुंगी नाके से मुख्य बाजार, चन्द्रप्रभु मंदिर, छतरी चौराहा एवं अग्रवाल धर्मशाला के सामने से होते हुए महावीर मंदिर पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा मुनि का पाद प्रक्षालन एवं स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 8:30 बजे मुनि के प्रवचन होंगे तथा सुबह 9:30 बजे आहारचर्या का आयोजन होगा। चातुर्मास को लेकर जैन समाज की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।
आयोजन के सफल संचालन के लिए चातुर्मास समिति का गठन किया गया है। जैन समाज के लोग मुनि के स्वागत एवं चातुर्मास के धार्मिक आयोजनों को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
200 रुपए में 5 एलईडी बल्ब, देवली विद्युत निगम में वितरण शुरू


