उजाला योजना: एक बिल पर 10 एलईडी बल्ब तक
Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री उजाला योजना के अंतर्गत 14 से 20 जुलाई तक देवली में एलईडी बल्बों का वितरण किया जाएगा। निगम के सहायक अभियंता डीके जैन के अनुसार वितरण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक अभियंता देवली में किया जाएगा।
योजना के तहत उपभोक्ताओं को 200 रुपए में पांच एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पैकेज में दो एलईडी बल्ब 12 वॉट तथा तीन एलईडी बल्ब 9 वॉट के शामिल होंगे। उपभोक्ता एक बिजली बिल पर अधिकतम 10 एलईडी बल्ब 400 रुपए में प्राप्त कर सकेंगे। सभी एलईडी बल्बों पर दो वर्ष की गारंटी भी दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अपना बिजली बिल साथ लेकर निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना होगा।



