Tuesday, August 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में राजकीय यूनानी औषधालय भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित

देवली में राजकीय यूनानी औषधालय भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित


Deoli News 18 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में राजकीय यूनानी औषधालय के नए एवं आधुनिक भवन निर्माण की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। नगर पालिका मण्डल की ओर से औषधालय भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है।

इससे देवली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक यूनानी चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। वरिष्ठ यूनानी चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. मोहम्मद रोशन ने बताया कि नए भवन निर्माण के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आवंटित भूमि इम्मानुएल मिशन स्कूल के पास वाली गली में मुख्य रोड से करीब 100 मीटर अंदर स्थित है। आवंटन दस्तावेज के अनुसार भूमि खसरा संख्या 4437/4851 में कुल 448.54 वर्ग मीटर है। यह भूमि 99 वर्ष की अवधि के लिए निःशुल्क आवंटित की गई है। भूमि आवंटन के बाद अब भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

डॉ. रोशन ने बताया कि नए भवन बनने से देवली शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण यूनानी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। अब आगामी चरण में विभाग द्वारा बजट स्वीकृति एवं भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here