Saturday, August 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में शतरंज प्रतियोगिता रविवार को, नयागांव से देहलवालजी मंदिर के लिए...

देवली में शतरंज प्रतियोगिता रविवार को, नयागांव से देहलवालजी मंदिर के लिए पदयात्रा रवाना


Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सखी सहेली शाखा देवली की ओर से 23 अगस्त को दोपहर एक बजे जगदीश धाम में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के लिए पहली बार शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी।

अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा व सचिव वंदना ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 45 प्रतिभागी शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ बच्चों व बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। शाखा की ओर से इससे पहले 16 अगस्त को बैडमिंटन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

एक दिवसीय पदयात्रा में झूमे श्रद्धालु

देवीखेड़ा ग्राम पंचायत के नयागांव से सिरोही स्थित देहलवालजी महाराज मंदिर के लिए एक दिवसीय पदयात्रा शनिवार को डीजे व गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। पदयात्रा में नयागांव के साथ सतवाड़ा व नेगड़िया गांव के श्रद्धालु भी शामिल हुए। आयोजन समिति के शैतान चौधरी ने बताया कि यह पदयात्रा प्रतिवर्ष आयोजित होती है, जिसमें करीब दो हजार श्रद्धालु भाग लेते हैं और एक दिन में सिरोही पहुंचते हैं।

पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन व अलगोजा पार्टी के साथ नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर फलाहार व जलसेवा की व्यवस्था की गई। मंदिर पहुंचने पर पदयात्रियों की ओर से सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आस्था की राह पर भक्तों के कदम, तेजाजी धाम पहुंची यात्रा, सांवरिया सेठ के लिए 25 को यात्रा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here