Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ स्थित उप डाकघर में रक्षाबंधन को लेकर राखी से रक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को राखियां भेजकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया जा रहा है।
उप डाकपाल राजेश्वर त्यागी ने बताया कि पनवाड़ क्षेत्र के लोगों में अभियान को लेकर रुचि है। पनवाड़ निवासी महावीर प्रसाद माली, ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली, सेवानिवृत्त अध्यापक महावीर आरनामा, राजकुमार खटीक तथा पूर्व सरपंच पूरणमल वर्मा सहित अन्य लोगों के सहयोग से कुल 51 राखियां वीर जवानों को भेजी गईं। ग्रामीणों, विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों में भी अभियान के प्रति विशेष उत्साह है। लोगों से अधिक से अधिक राखियां भेजने की अपील की गई है, ताकि देश की सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों तक बहनों का स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं पहुंच सकें।



