Monday, August 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकार की टक्कर से मौत, लापरवाही का मामला दर्ज हुआ

कार की टक्कर से मौत, लापरवाही का मामला दर्ज हुआ


Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी गणेश पुत्र सुखलाल रैगर निवासी प्रताप कॉलोनी, देवली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता सुखलाल रैगर गत 10 अगस्त को रात करीब 8.20 बजे अपने वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भैरूजी मंदिर के पास गोपीपुरा पहुंचने पर सामने से तेज गति एवं लापरवाही से आ रही कार के चालक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। रिपोर्ट में बताया गया कि दुर्घटना में सुखलाल रैगर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों एवं दामोदर वर्मा ने वाहन चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इस दौरान एक अन्य बाइक सवार जग्गाराम को भी टक्कर लगी।

घायल सुखलाल रैगर को एम्बुलेंस से सीएचसी देवली पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के अंतिम संस्कार एवं अन्य पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण परिजन तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here