Monday, August 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविकास कार्यों की रफ्तार से मिलेगी सुविधा तो पानी के लिए तरस...

विकास कार्यों की रफ्तार से मिलेगी सुविधा तो पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण


Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत पनवाड़ में करीब 7 लाख रुपए की लागत से तीन स्थानों पर सीसी सड़क निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।

महावीर प्रसाद माली ने बताया कि रवि जांगिड़ के मकान से स्कूल तक, उमराव सिंह के मकान से संपत सिंह नरूका के मकान तक तथा गोपाल सुराणा की दुकान से घास भेरू चौक तक सड़कें बनाई जा रही हैं। वहीं करीब 27 लाख रुपए की लागत से तीन स्थानों पर पुलिया निर्माण कार्य भी करवाया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिली है। प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मापदंडों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दूसरी ओर पनवाड़ मोड़ पर पानी की टंकी होने के बावजूद करीब 300 परिवार पिछले दो वर्षों से जल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को करीब तीन किलोमीटर दूर पंप हाउस अथवा दोलता मोड़ से पानी लाकर व्यवस्था करनी पड़ रही है।

इस समस्या को लेकर महिलाओं और ग्रामीणों के साथ पंचायत प्रशासक ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पेयजल आपूर्ति शुरू करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लाली, मीरा, गुलशन, चांदनी, परवीन, लाड़ा, सायरा, उर्मिला, नसीम समेत महिलाएं शामिल थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here