Monday, August 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबेटियां बनीं श्रवण कुमार, मां को टोकरी में बिठाकर कराए महादेव के...

बेटियां बनीं श्रवण कुमार, मां को टोकरी में बिठाकर कराए महादेव के दर्शन


Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सावन के अंतिम सोमवार पर देवली क्षेत्र में मातृ प्रेम और भक्ति की मिसाल देखने को मिली। देवली के तेजाजी कॉलोनी स्थित प्रताप नगर क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला बोली देवी वर्मा को उनकी बेटियों ने टोकरी में बैठाकर करीब 30 किलोमीटर दूर लकड़ेश्वर महादेव के दर्शन कराए।

बेटियों ने बारी-बारी से टोकरी को सिर पर उठाकर कठिन पैदल यात्रा पूरी की और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ती रहीं। बताया गया कि नंदू और नोरती सहित बेटियों ने मां की मन्नत पूरी करने का संकल्प लिया था। उक्त दृश्य को देखकर राहगीरों ने बेटियों के जज्बे की सराहना की और पुष्प वर्षा कर उत्साह बढ़ाया। इस दौरान डीजे सिस्टम पर चल रहे भजनों पर महिलाएं नृत्य करती हुई चल रही थी। लकड़ेश्वर महादेव पहुंचकर बेटियों ने मां को दर्शन कराए तथा जलाभिषेक कर उनकी दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के अंतिम सोमवार पर बेटियों की यह भक्ति प्रेरणा स्रोत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here