Wednesday, August 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक गुरुवार को

पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक गुरुवार को


Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगर पालिका चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस संगठन द्वारा चुनावी तैयारियों को लेकर 27 अगस्त को देवली स्थित कांग्रेस कार्यालय में शाम 7 बजे कार्यकर्ता बैठक आयोजित होगी।

नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल के अनुसार बैठक में टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीना देवली शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पार्षद पद के आवेदकों से संवाद करेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी सुमित गर्ग, विधानसभा प्रभारी अविचल व्यास द्वारा आगामी नगरपालिका चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, चुनावी रणनीति तथा स्थानीय स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने सहित विभिन्न  विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पार्षद टिकट के आवेदकों से उनके सुझाव एवं विचार भी लिए जाएंगे, ताकि आगामी नगरपालिका चुनावों में पार्टी की तैयारियों को प्रभावी रूप दिया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here