Wednesday, August 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत और इबादत

ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत और इबादत


Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर देवली शहर सहित पनवाड़ और ईटून्दा गांव में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाले गए। देवली में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन पैगंबर-ए-कायनात हजरत मुहम्मद साहब के 1501वें वर्ष के अवसर पर किया गया।

जुलूस की शुरुआत फजर की नमाज के साथ कुरआनख्वानी से हुई और शाही जामा मस्जिद से रवाना होकर ममता सर्कल, छतरी चौराहा होते हुए हजरत पहलवान शाह बाबा की मजार शरीफ पहुंचा। मोहम्मद इदरीश और हारुन अंसारी ने बताया कि कोटा रोड, एजेंसी एरिया, बंगाली कॉलोनी और प्रताप कॉलोनी से भी जुलूस निकाला गया। कारी शाहिद रजा, मुफ्ती दिलकश रजा, शाही इमाम अमान रजा वास्ती और नायब इमाम साकिब रजा मदनी ने सीरत-ए-मुस्तफा पर प्रकाश डाला। मंच संचालन हाफिज मुकीम रजा ने किया, जबकि डॉ. मो रोशन शेख और शमी रंगरेज सहित अन्य मौजूद रहे। अंजुमन कमेटी जामा मस्जिद के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर अब्दुल खालिक अब्बासी ने की। जबकि 27 अगस्त को शाही जामा मस्जिद चौक में जलसा-ए-सीरतुन्नबी और पहलवान शाह दरगाह पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इधर, पनवाड़ में भी जुलूस निकाला गया, जो दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे बॉडी वाली दरगाह पहुंचा, जहां चादर चढ़ाकर देश की खुशहाली की दुआ की गई।

मौलाना गुफरान हजारी ने तकरीर पेश की तथा देवली थाने से पुलिस प्रशासन के सीताराम मीणा मौजूद रहे। सत्यनारायण माली, पूर्व सरपंच उमराव सिंह, लादूलाल खींची, कानाराम मीणा, शिवजीराम माली, पूरणमल वर्मा और गजराज सिंह ने स्वागत किया। नन्हे खान अंसारी, शाहिद खान अंसारी, अहमद अली, शराफत अली, मोहम्मद अली और मोहम्मद सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे। वहीं ईटून्दा में 1501वें ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान अमन गर्ग सहित युवाओं ने जुलूसियों को आइसक्रीम वितरित कर कौमी एकता की मिसाल पेश की। जुलूस मस्जिद से शुरू होकर गांव के मुख्य बाजार से गुजरते हुए वापस मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here