Monday, August 31, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअब्बासी महासभा का स्नेह मिलन समारोह मंगलवार को

अब्बासी महासभा का स्नेह मिलन समारोह मंगलवार को


Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली अब्बासी महासभा राजस्थान के तत्वावधान में एक सितंबर को अजमेर-कोटा बाईपास स्थित अब्बासी चार मीनार (मस्जिद-ए-अय्यूबी) परिसर में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा।

इस दौरान लैपटॉप और सिलाई मशीनों का वितरण भी किया जाएगा। समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष सूफी अय्यूब बाबा रजजाकी की सदारत में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष निसार अब्बासी, इंडियन अब्बासी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेर मोहम्मद बीकानेरी तथा गुजरात (दाहोद) की महिला प्रदेशाध्यक्ष मोहतरमा परवीन अब्बासी भी आएंगे। यहां तकनीकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीकानेर और गुजरात के दाहोद के एक-एक लाभार्थी को लैपटॉप दिए जाएंगे।

इसके साथ ही राजस्थान के विभिन्न जिलों की छह चयनित महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा। मंच का संचालन सीआईएसएफ मस्जिद के सदर फिरोज़ खान अब्बासी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here