Thursday, September 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबांध के जलस्तर में भी घाटा, बारिश से मौसम हुआ ठंडा

बांध के जलस्तर में भी घाटा, बारिश से मौसम हुआ ठंडा


Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध के जलस्तर में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। जहां एक सितंबर सुबह 6 बजे बांध का गेज 314.08 मीटर और जलभराव 28.840 टीएमसी दर्ज किया गया था।

वहीं गुरुवार सुबह 6 बजे गेज घटकर 314.07 मीटर और जलभराव 28.771 टीएमसी रह गया। बारिश नहीं होने की वजह से मौजूदा सीजन में आया पानी भी अब घटने लगा है। इस तरह दो दिनों में बांध के गेज में 0.01 मीटर और जलभराव में 0.069 टीएमसी की कमी आई है। यह गिरावट प्रतिदिन होने वाली जल आपूर्ति से प्रभावित होती है। उधर, त्रिवेणी का जलस्तर 2.30 मीटर दर्ज किया गया। इधर गुरुवार सुबह आसपास के क्षेत्रों में कुछ देर बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तथा मौसम सुहावना हो गया। वही आसमान में बादल छाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here