Thursday, September 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpदेवली में नाम वापसी से आज साफ होगी चुनावी तस्वीर...

देवली में नाम वापसी से आज साफ होगी चुनावी तस्वीर…

नामांकन लौटाने वालों का माला पहनाकर स्वागत


Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन वापसी का दौर शुरू हो गया। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले रहे हैं।

इस दौरान नामांकन वापस लेने वाले प्रत्याशियों का समर्थकों की ओर से माला पहनाकर स्वागत भी किया जा रहा है। कई राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों की समझाइश के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा भी नामांकन वापस लिए जाने की जानकारी सामने आई है। नामांकन वापसी की कवायद का उद्देश्य पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी समीकरण मजबूत करना और निर्दलीय उम्मीदवारों के कारण पार्टी प्रत्याशी के वोटों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को कम करना माना जा रहा है। गुरुवार अपराह्न 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

इसके बाद देवली नगर पालिका के सभी 35 वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी और यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस वार्ड से कौन-कौन प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेगा। इधर, विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान भी जोर पकड़ चुका है। प्रत्याशी, उनके परिजन और समर्थक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। नाम वापसी के बाद चुनावी मुकाबले की वास्तविक तस्वीर सामने आने के साथ ही प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।

नगर पालिका न्यूज़ : कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here