Thursday, September 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजिला स्तरीय वन महोत्सव में गूंजा "हरियाली का संदेश"

जिला स्तरीय वन महोत्सव में गूंजा “हरियाली का संदेश”


Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आंवा में गुरुवार को जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक पौधारोपण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी सचिव हरिमोहन शर्मा, जिला कलक्टर टीना डाबी, जिला एसपी रोशन मीणा, देवली उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार, आवा सरपंच दिव्यांश भारद्वाज, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवली डॉ. मनीष लोधी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह एवं ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पौधारोपण कर आमजन को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करना ही वन महोत्सव की वास्तविक सफलता है।

रजिया, नीलम और भावना बनीं कम्युनिटी मिडिएटर, जयपुर में लिया प्रशिक्षण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here