Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली की सूचना के अनुसार वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की 4 सितंबर को आयोजित होने वाली सत्रांत परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

प्राचार्य ने बताया कि 4 सितंबर को प्रथम पारी में होने वाली EC-05 और द्वितीय पारी में होने वाली PS-02 विषय की परीक्षाएं होनी थी। अब यह परीक्षाएं अपने निर्धारित पारियों में 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी। संबंधित परीक्षार्थी को नई तिथि के अनुसार परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।


