महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति भी किया जागरूक
Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अटल उद्यान में गुरुवार रात आयोजित डांडिया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं पर फब्तियां कसने व अभद्र कमेंट्स करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

कालिका यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने बताया कि यूनिट ने राहुल पुत्र राजपाल वर्मा निवासी राजमहल थाना दूनी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। दरअसल पुलिस शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत डांडिया स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा कर रही है। इसी तरह यहां कार्यक्रम स्थल कालिका पेट्रोलिंग यूनिट देवली ने डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के तरीके बताए गए। साथ ही राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया समझाकर स्क्रीन पर लाइव प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने और सतर्क रहने की बात बताई।



