Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका मण्डल के नवनिर्वाचित बोर्ड में इस बार महिला शक्ति की प्रभावी भागीदारी देखने को मिली है। इस बार 35 सदस्यीय सूची में अध्यक्ष पद सहित कुल 12 महिला सदस्य शहर के विकास और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
बोर्ड का नेतृत्व स्वयं महिला और नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी (वार्ड 9) के हाथों में है। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों से 11 महिला पार्षदों ने जीत दर्ज कर नगर पालिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। नवनिर्वाचित महिला सदस्यों में सोना देवी/सोनिया (वार्ड 3), नीलू कुमारी जाट (वार्ड 8), प्रेमदेवी नायक (वार्ड 10), चन्द्रकान्ता (वार्ड 17), नीलू जैन (वार्ड 18), कविता जैन (वार्ड 21), श्यामा गर्ग (वार्ड 24), सुनिता मिश्रा (वार्ड 26), सुमित्रा सेन (वार्ड 28), रानी देवी (वार्ड 31) तथा ललता देवी (वार्ड 35) शामिल हैं। इसी तरह बोर्ड में उपाध्यक्ष पद सहित कुल 23 पुरुष सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
इनमें उपाध्यक्ष नेमीचन्द जैन (वार्ड 14) के अलावा पार्षद गोविन्दराम माली (वार्ड 1), हेमेन्द्र सिंह (वार्ड 2), राजबहादुर (वार्ड 4), महेन्द्र रैगर (वार्ड 5), विनोद तेजी (वार्ड 6), ललित तेजी (वार्ड 7), राजू ग्वाला (वार्ड 11), सौरभ जिंदल (वार्ड 12), विष्णु कुमार टेलर (वार्ड 13), कुलदीप चौधरी (वार्ड 15), विनोद कुमार साहू (वार्ड 16), रवि साहू (वार्ड 19), अब्दुल शम्मी (वार्ड 20), दिनेश जैन (वार्ड 22), भीमराज जैन (वार्ड 23), नीरज जैन (वार्ड 25), रामनिवास मीणा (वार्ड 27), मुकेश कुमार (वार्ड 29), विजय चौधरी (वार्ड 30), बनवारी लाल बैरवा (वार्ड 32), कृष्ण प्रताप सिंह नरूका (वार्ड 33) और कपिल मीणा (वार्ड 34) शामिल हैं।
इस तरह से देवली नगर पालिका क्षेत्र की अलग-अलग क्षेत्र से चुने गए जनप्रतिनिधि अपने इलाके की समस्या उठाएंगे। उल्लेखनीय के आगामी 23 अक्टूबर को नगर पालिका की साधारण सभा की पहली बैठक होगी।


