Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली की ओर से शहर के दशहरा मैदान टीनशेड परिसर आयोजित डांडिया महोत्सव के छठे दिन शनिवार रात धार्मिक उल्लास और गरबा-डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत देवली की थानाधिकारी प्रीति रत्नू द्वारा माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। महोत्सव के दौरान पारंपरिक गरबा और डांडिया की धुनों पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों के रूप में पहुंचे पार्षद कुलदीप चौधरी, विष्णु टेलर, सौरभ जिंदल, भाजपा नेता तनसुख बैरवा, प्रेमचंद शर्मा, बद्रीलाल साहू, मुकेश जैन, छाया चौधरी, अवनी जिंदल, जितेंद्र चौधरी, किशन गोपाल साहू, रमेश शर्मा सहित भाजपा शहर के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिए गए। महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा, सामूहिक गरबा और डांडिया नृत्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।
देवकन्या कॉलेज में डांडिया-गरबा महोत्सव, पीएम श्री का दल पहुंचा मॉडल स्कूल निवाई


