Tuesday, October 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबाड़े में लगी भीषण आग, ज्वार और लकड़ियां जलकर राख

बाड़े में लगी भीषण आग, ज्वार और लकड़ियां जलकर राख

दमकलकर्मियों और ग्रामीणों की सूझबूझ से चार घंटे में आग पर पाया काबू


Deoli News 20 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम कासीर क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात कारणों से एक बाड़े में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि यदि समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो यह गांव में फैल सकती थी।

दमकलकर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से आग को फैलने से रोक लिया गया। दमकल केंद्र की जानकारी के अनुसार, दोपहर 1:32 बजे ग्राम कासीर निवासी लेखराज पुत्र केसर लाल के बाड़े में आग लगने की सूचना मिली। आग से बाड़े में रखी ज्वार की पांच ट्रॉली और लकड़ियों की तीन ट्रॉली जलकर राख हो गईं। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी नीरज कुमार चौधरी, कमल मेहता और चालक धर्मेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों के सहयोग से दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को आगे बढ़ने से रोक लिया गया, जिससे गांव में बड़ा नुकसान होने की आशंका टल गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here