Thursday, October 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में 13 नामांकन दाखिल हुए, अब तक...

गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में 13 नामांकन दाखिल हुए, अब तक 14 हुए


Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत चुनाव के तहत देवली पंचायत समिति सदस्य पद के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया में तेजी आ गई है। गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में विभिन्न वार्डों (सीआर क्षेत्रों) से कुल 13 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

प्राप्त हुए नामांकनों में भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस और निर्दलीय से नामांकन भरने करने वाले उम्मीदवार थे। सूची के अनुसार सीआर क्षेत्र संख्या 7 से रिंकू कँवर पत्नी योगेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी दोनों रूपों में नामांकन दाखिल किया, वहीं इसी वार्ड से ममता ने भी भाजपा से पर्चा भरा है। क्षेत्र संख्या 6 से हेमराज मीणा तथा मंजू कुमारी मीणा ने भाजपा से नामांकन पेश किया। सबसे अधिक सरगर्मी सीआर क्षेत्र संख्या 9 में देखने को मिली, जहाँ भाजपा से राजेश कुमार और लेखराज वर्मा ने पर्चा दाखिल किया, जबकि कांग्रेस से नन्दलाल रेगर ने नामांकन दिया है।

जबकि सीआर क्षेत्र संख्या 19 से कमलेश देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। वहीं सीआर क्षेत्र संख्या 11 से किरण कुमारी मीणा, क्षेत्र संख्या 12 से दुर्गा देवी तथा सीआर क्षेत्र संख्या 24 से हेमराज मीणा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी पेश की। सीआर क्षेत्र संख्या 5 से कांग्रेस से शिवराज मीणा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की प्राप्ति के साथ ही क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला रोचक होने के आसार बन रहे हैं। अब तक 14 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here