Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर पुलिस थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव से एक विवाहिता के घर से नकदी व जेवरात लेकर लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विवाहिता के पति ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
केसरपुरा निवासी पप्पूलाल ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट पेश की है कि उसकी पत्नी गत 20 नवंबर सुबह करीब 11 बजे टीकड़ जाने का कहकर घर से निकली थी। प्रार्थी के अनुसार वह अपने साथ घर से गहने तथा 38 हजार रुपए नकद भी लेकर गई है, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। प्रार्थी ने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक हरिसिंह द्वारा की जा रही है।



