Sunday, August 17, 2025
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसम्मेद शिखरजी यात्रा के लिए 170 यात्री रवाना

सम्मेद शिखरजी यात्रा के लिए 170 यात्री रवाना


Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से गुरुवार सुबह झारखंड स्थित जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी यात्रा के लिए देवली से 170 यात्री रवाना हुए। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल है।

श्री चंद्रप्रभु मंडल के मंत्री पंकज जैन सर्राफ़ ने बताया कि इस दौरान पर पार्श्वनाथ धर्मशाला में मुनि प्रणीत सागर महाराज और क्षुल्लक विधेय सागर के आशीर्वाद व श्रीजी के दर्शन के बाद यात्री रवाना हुए। इस मौके समाज के अध्यक्ष बंसीलाल सर्राफ, चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल जैन, घीसालाल जैन, संजय, विकास और समाज के कई लोग उपस्थित थे। स्वागत और विदाई समारोह के दौरान यात्रियों का तिलक, माला और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। महिलाओं का स्वागत चंद्रकांता जैन सर्राफ़ और पारस देवी जैन ने किया। श्रीचंद्र प्रभु नवयुवक मंडल के महावीर, मुकेश जैन, मुकेश चौसला, नवीन, आशीष और अन्य सदस्य भी मौजूद थे। पंकज जैन ने बताया कि सभी यात्री बसों के जरिए जयपुर पहुंचेंगे। जहां से ट्रेन से सभी यात्री झारखंड स्थित सम्मेद शिखर जी पहुंचेंगे। वहीं यात्रियों का दल 21 अगस्त सुबह 4 बजे वापस देवली पहुंचेगा। यह यात्रा णमोकार मंडल के तत्वाधान में रवाना हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d