Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अटल उद्यान में शुक्रवार को उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि देवली की उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान समारोह में राष्ट्रगान हुआ।
मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। छात्र-छात्राओं ने शारीरिक व्यायाम प्रदर्शित किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर विभिन्न सरकारी कार्यालय, समाजसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर 64 जनों का सम्मान किया गया। इनमें पत्रकार नोरतमल नामा, देवली डीएसपी कार्यालय के पुलिसकर्मी शांतिलाल मीणा, न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल, दिनेश अग्रवाल समेत शामिल थे। जिन्हें समारोह के अतिथियों ने प्रशंसा पत्र एवं पारितोषिक दिया। इस दौरान देवली डीएसपी रामसिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा, देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर, तहसीलदार दिनेश पारीक, विद्युत निगम के सहायक अभियंता डीके जैन समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ जिंदल व ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा के मुख्य आतिथ्य में पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष आत्माराम जैन, गोवर्धन कंछल सहित शहर के दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को याद कर उनके परिजनों का सूत की माला पहनाकर नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल द्वारा सम्मान किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मंगल, मुकेश गोयल, विनोद पुजारी का भी सम्मान किया गया। नगर अध्यक्ष जिंदल ने स्वतंत्रता में योगदान देने वाले महापुरुषों का याद किया। सभी कांग्रेसजनों ने एजेंसी एरिया स्थित सहित स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर शहादत को नमन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता पंकज जैन सर्राफ़, घीसालाल, सत्यनारायण बूलिया, दिनेश जैन, टीकम सेन, त्रिलोक बैरवा, सत्यनारायण सरसड़ी, रामनिवास मीणा, नीरज शर्मा, योगेश श्रीमाल, महेंद्र बैरवा समेत मौजूद थे।

डॉक्टर्स ने देश भक्ति गीत सुनाया
उपजिला अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. जगदीश मीणा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में डॉ. सुधा मंगल ने कविता प्रस्तुत की और डॉ. रविराज सिंह ने देशभक्ति गीत सुनाया। अस्पताल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया। देवली पुलिस थाना परिसर में थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में रामसिंह जाट ने झंडारोहण किया। मोहन गैस एजेंसी पर भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रबंधक पंकज शर्मा समेत मौजूद थे।
भाजपा कार्यालय, अम्बेडकर सर्कल पर शहर मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी और जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने झंडारोहण किया। यहां पूर्व आईएस अधिकारी शिवजीराम प्रतिहार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा मंडल के रामेश्वर प्रसाद धाकड़, राकेश ओसवाल, दिनेश जैन, प्रवीण सैन, उमाशंकर खूंटेटा समेत कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।


