“देवली में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू”
Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित गौतम मंदिर के समीप सांवरिया दरबार सजाया जाएगा।
जिसमें सांवरिया सेठ के भोग लगाकर केक काटा जाएगा और आतिशबाजी की जाएगी। राजेश थावरानी ने बताया कि इसके अलावा, माखन मिश्री, पंजीरी का भोग सांवरिया सेठ को लगाया जाएगा। इसी तरह शहर के बस स्टैंड परिसर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर को स्वतंत्रता दिवस के चलते तिरंगे का स्वरूप दिया गया है। इस मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर करीब एक दर्जन भव्य झांकियों की सजावट की जाएगी। ट्रस्ट से जुड़े सुनील कुमावत ने बताया कि यह आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया जाएगा। जन्माष्टमी पर शहर और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें भगवान कृष्ण की पूजा, व्रत, भजन, कथा आदि शामिल हैं। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की भक्ति करते हैं। इसी तरह शहर के कई मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मौके पर विशेष सजावट होगी।



