Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव और दूरियां उजागर

भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव और दूरियां उजागर

(तिरंगा यात्रा)


Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में बुधवार को तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव और दूरियां सामने आई हैं। स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में देवली शहर मंडल के कई कार्यकर्ता शामिल नहीं हुए। लिहाजा गुटबाजी दिखाई दी है।

शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दैनिक ब्यूरो को बताया कि उन्हें कार्यक्रम की सूचना और तवज्जो नहीं दी गई, जिसके चलते वे इसमें शामिल नहीं हुए। उनका आरोप है कि कार्यक्रम में केवल देहात से ही लोग आए थे और मंडल अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी भी अनुपस्थित थे। हालांकि, देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर ने शहर मंडल कार्यकर्ताओं के आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि देवली प्रधान बनवारी लाल ने मंडल अध्यक्ष देवली को कार्यक्रम की सूचना दी थी और अन्य कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को भी इसके बारे में बताया गया था। यदि सूचना नहीं दी गई होती, तो देवली नगर पालिका अध्यक्ष और शहर के अन्य नेता कार्यक्रम में शामिल नहीं होते।

यह कार्यक्रम देवली उनियारा विधानसभा स्तर का था, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी जरूरी थी। अब मंडल स्तर पर अलग-अलग जगहों पर अध्यक्षों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सूचना नहीं देने का आरोप गलत है। सूचना देने के बाद भी यह कार्यकर्ता नहीं आए। 

देवली में तिरंगा रैली आयोजित, स्थानीय विधायक हुए शामिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d