Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आपदा प्रबंधन विभाग जयपुर की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, जयपुर, झुंझुनू, कोटा, शाहपुरा, सीकर और टोंक में कई स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। भीलवाड़ा व टोंक जिले में कई स्थानों पर वर्तमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पहले ही कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, जिसमें बारां और झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। लोगों से कहा गया कि मौसम की स्थिति पर नजर रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।



