4 अगस्त को ध्वज अर्पित होगा
Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीचारभुजा प्रभातफेरी मंडल देवली के तत्वावधान में 39वीं श्री कल्याण जी पदयात्रा गुरुवार सुबह देवली से रवाना हुई। प्रभातफेरी मंडल के अध्यक्ष हरिमोहन हल्दिया ने बताया कि इससे पहले पदयात्रा सुबह 6:15 बजे श्री शिव मंदिर, छतरी चौराहा देवली से रवाना हुई।
जो आगामी 4 अगस्त को सुबह 9:15 बजे श्री कल्याण धणी के ध्वज अर्पण के साथ संपन्न होगी। गुरुवार सुबह शहर के प्रमुख मार्गो से रवाना हुए पदयात्री भगवान कल्याणजी के गीत गाते हुए चल रहे थे और लोगों ने उनका पुष्प वर्षा और फलाहार कराकर स्वागत किया। परिजन शहर के बाहर तक पदयात्रियों को छोड़ने गए। पदयात्रा का पहला विश्राम गुरुवार रात रावता माताजी मंदिर में होगा। इसके बाद एक अगस्त को माली समाज धर्मशाला टोडारायसिंह, 2 अगस्त को मोर चामुंडा माता मंदिर, 3 अगस्त को विजयवर्गीय धर्मशाला मालपुरा व 4 अगस्त को पदयात्रा पुरानी जाट धर्मशाला पिनणी रोड तेजाजी चौक पहुंचेंगी। वहीं इसी दिन कल्याणजी मंदिर पर ध्वज अर्पित किया जाएगा।



