Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationराखी का उपहार, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान

राखी का उपहार, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान


Desk News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आंगनबाड़ी बहनों के सम्मान समारोह का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर के बिड़ला सभागार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से जिला मुख्यालय के कृषि ऑडिटोरियम में प्रसारण किया गया।

जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश एवं समाज की उन्नति के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को सुपोषित एवं शिक्षित करने के पहले केंद्र है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि विकसित समाज के लिए यह आवश्यक है कि महिलाओं को समान अवसर मिले। इस बार महिलाओं को रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में 2 दिन निःशुल्क यात्रा की सौगात दी गई है।

जिला कलक्टर ने कहा कि रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिले में कार्यरत 2 हजार 951 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की ओर से 501 रुपए (कुल 14 लाख 78 हजार 451) रुपए की राशि खातों में डीबीटी तथा सभी को छाता एवं मिठाई राखी के उपहार में दी गई है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक सरोज मीणा, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मेरिंगटन सोनी, एसीईओ ललित कुमार समेत, ओमप्रकाश गुप्ता, निलिमा आमेरा, अंजली गुप्ता समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d