Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअलग-अलग पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए

अलग-अलग पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देवली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने बुधवार को पौधारोपण किया। इस अवसर पर बल के 72 जवानों ने नीम, करंज और अर्जुन के 400 पौधे लगाए। यह कार्यक्रम “हरियालो राजस्थान” और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आयोजित किया गया था। स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा ने केंद्रीय सुरक्षा बल की टीम को धन्यवाद दिया। इसी तरह राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी के नव निर्मित भवन परिसर में भी “हरियालो राजस्थान” और “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के तहत छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि अब तक महाविद्यालय परिसर में करीब 1500 पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फल-फूल वाले पौधे शामिल हैं। आयुक्तालय के निर्देशानुसार 11 अगस्त से 16 अगस्त तक “हरित सप्ताह” के तहत और भी पौधे लगाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d