Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationहर घर तिरंगा अभियान को जन भागीदारी से सफल बनाएं- कलक्टर

हर घर तिरंगा अभियान को जन भागीदारी से सफल बनाएं- कलक्टर


Desk News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने गुरुवार को जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग ली। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान, निर्वाचन विभाग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन, स्कूल व आंगनबाड़ियों समेत अन्य राजकीय भवनों का सर्वे, मरम्मत योग्य भवनों को चिन्हित कर एसडीआरएफ के तहत मरम्मत कार्य के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने को लेकर समीक्षा बैठक ली।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौकरिया, एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने टोंक जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एवं आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विभागवार प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशों के तहत जिले के हर शहर, हर गांव में तिरंगा रैली, तिरंगा वाल पेंटिंग, जागरुकता रैली, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कलक्टर ने अभियान के सफलता के लिए जन भागीदारी की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d