Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा देवली की ओर से गुरुवार को शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन दिया गया।
उप शाखा मंत्री भंवर लाल वैष्णव ने बताया की शिक्षा विभाग में सभी संवर्गो के स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों, संविदा कर्मियों के स्थाईकरण, गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्ति, कंप्युटर अनुदेशको की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। अध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी ने बताया की सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करने एवं कोई सकारात्मक क़दम नहीं उठाने के विरोध में पूरे प्रदेश में ज्ञापन दिया गया।
इस दौरान संगीता सिंह, संध्या किरण, सुरेंद्र कुमार नामा, दिनेश सिंह नरुका, सुगन चंद कुमावत, सुनील जैन, हंसराज कुम्हार, अशोक शर्मा, अनिल गौतम, ज्ञान चंद जैन, गोपाल लाल कारपेंटर, शंकर लाल सोनी, द्वारका प्रजापति, नवीन गौतम, सुरेंद्र कुमार बैरवा, शिवपाल मीणा सहित सभी कंप्युटर अनुदेशक,उपस्थित थे।
राजकीय महाविद्यालय देवली में ‘नशा मुक्ति’ और ‘हरियालो राजस्थान’कार्यक्रम हुआ
राजकीय महाविद्यालय, देवली में गुरुवार को ‘नशा मुक्ति’ और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों ने मिलकर ‘नई किरण: नशा मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र’ थीम पर एक रंगोली बनाई। वहीं ‘हरियालो राजस्थान’ के हरित सप्ताह तहत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में अशोक, कचनार और कदंब के पौधे लगाए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी निकिता वर्मा और राम प्रसाद चौधरी ने आयोजन किया। इस दौरान महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों, स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।


