हनुमान नगर में मची जन्माष्टमी पर धूम
Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के हनुमान नगर में शनिवार को कृष्ण का जन्मोत्सव की धूम मची रही। इस बार भी हनुमान नगर नवयुवक मंडल द्वारा श्याम चौक, कुंचलवाड़ा रोड पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

रात 8 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमे जहाजपुर के भजन गायक अंकित पंचोली के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। यहां एमबी पब्लिक स्कूल के छोटे बच्चो के द्वारा भजनों पर अपनी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही हांडी रहा। जिसमें हनुमान नगर नवयुवक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, ठाकुर जी का अभिषेक कर प्रसादी वितरण की गई। इसी तरह कुंचलवाड़ा कला में श्रीचारभुजानाथ, श्री लक्ष्मीनाथ जी, श्रीगोपाल जी, श्रीरघुनाथ जी मंदिरों में भी झांकियां सजाकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव पर महिलाएं झूम उठी।



