Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पनवाड़ सेकंड के राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय के खेल मैदान पर हुए अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर युवाओं ने पंचायत प्रशासक को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि विद्यालय के खेल मैदान में लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को खेलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं ने ज्ञापन में मैदान में पौधारोपण करने की भी मांग की। इस दौरान कई युवक मौजूद थे।


