Deoli News 11 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर और धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस बार बीसलपुर बांध और मांडकला नगरफोर्ट में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम होगा।
योग दिवस के ब्लॉक नोडल प्रभारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि इसके तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक के सभी योग प्रशिक्षकों के लिए देवली, दूनी और नगरफोर्ट तहसील केंद्रों पर शुरू किया गया है। देवली में अटल उद्यान (दशहरा मैदान), दूनी में पीएम श्री राउमावि और नगरफोर्ट में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसके अलावा, एक महीने का काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम अटल उद्यान में चल रहा है, जिसमें देवली नगर के आमजन भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम 20 मई से 20 जून तक चलेगा और लोगों को योग के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकाधिक लोगों की भागीदारी के लिए तैयारियां की जा रही हैं।



