Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsतहसील स्तरीय योग टीचर्स का प्रशिक्षण शुरू

तहसील स्तरीय योग टीचर्स का प्रशिक्षण शुरू


Deoli News 11 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस को लेकर बुधवार से चार दिवसीय योग टीचर्स एवं शारीरिक शिक्षकों के प्रशिक्षण शुरू हुआ।

केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षक दूनी आयुर्वेद अधिकारी प्रेमराज मीणा, योग इंस्ट्रक्टर खुशीराम गुर्जर एवं दिव्यांशी जैन के द्वारा दूनी ब्लॉक के सभी योग टीचर्स का प्रशिक्षण शुरू हुआ। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि यह योग दिवस वन अर्थ वन हेल्थ थीम पर आयोजित होगा। इसके लिए जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्य आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए हैं। इस अवसर पर दूनी तहसील के 20 पंचायत के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

पीएम श्री प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि प्रशिक्षण में कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर समर कैंप के बच्चों सहित सभी टीचर्स को 21 जून के प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d