Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsअवैध माइंस की भेंट चढ़ी दो जिंदगी, विधवा हुई दो सगी बहनें

अवैध माइंस की भेंट चढ़ी दो जिंदगी, विधवा हुई दो सगी बहनें

  • मंगलवार दोपहर की घटना
  • प्रशासन को देरी से मिली सूचना
  • रात 9 बजे बाद मिले शव

Deoli News 11 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के लुहारी कला पंचायत के शिवनगर गांव के समीप मंगलवार दोपहर एक अवैध माइंस में मिट्टी धंसने से दो युवक दब गये। प्रत्यक्षदर्शी राजू जोगी ने बताया कि वह यहां मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान वह किसी काम से गांव चला गया।

जब वह वापस लौटा तो खान में मिट्टी धंसी हुई मिली तथा उनके दोनों दामाद दिखाई नहीं दिए, जो यहां मजदूरी कर रहे थे। इसे देख उन्होंने ठेकेदार को दोपहर डेढ़ बजे सूचना दी गई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जबकि हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेश राम मीणा का कहना है कि उन्हें सूचना 4 बजे मिली। मौके पर एक एलएनटी मशीन द्वारा मिट्टी निकलवाने का काम शुरू करवाया गया, लेकिन मिट्टी खुदाई के दौरान पास में पड़ी हुई मिट्टी वापस गिर रही थी, जिसके चलते रेस्क्यू में समय लग रहा था।

खान की चौड़ाई कम एवं गहराई अधिक

भुंवार एवं शिव नगर गांव के समीप जंगल में चल रही अवैध माइंस की चौड़ाई कम होने एवं गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू में समय लग रहा था। एक ओर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। शाम होने पर प्रशासन के समक्ष ग्रामीणों को नियंत्रित करना था, वही दूसरी तरफ रेस्क्यू भी जारी रखना चुनौती था।

पुत्रियों के मांग का सिंदूर उजड़ा

माइंस में लेबर के तौर पर ससुर राजूनाथ योगी एवं उनके दोनों जवाई किशन योगी एवं मुकेश योगी कार्य कर रहे थे। दोनों जमाई खनन हादसे का शिकार हो गए। लेकिन मौके पर मौजूद ससुर कुछ भी मदद नहीं कर सका। ससुर राजुनाथ ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी सीता की शादी 2008 में किशन जोगी पुत्र रामनाथ कालबेलिया निवासी उंदरा का खेड़ा थाना बिजोलिया के साथ हुई थी। किशन के दो लड़के एवं एक माह की लड़की है। वहीं दूसरी बेटी माया की शादी मुकेश जोगी पुत्र निवासी नेगढ थाना शक्करगढ़ के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी।

क्षेत्र में अवैध माइंस की हैं भरमार

हनुमान नगर क्षेत्र के लुहारी, पोल्या, टीकड़, इटुंदा क्षेत्र में अवैध माइंस की भरमार है। टीकड़, लुहारी व पोल्या गांव में स्लेट स्टोन की दर्जनों माइंस अवैध रूप से चल रही हैं। वहीं लुहारी व इटुंदा क्षेत्र में भी क्वार्टज पत्थर की कई माइंस अवैध रूप से चल रही हैं। लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं है।

दोनों युवकों के आधा घंटे के अंतराल पर मिले शव

खनन हादसे के शिकार दोनों युवक किशन व मुकेश के शव आधा घंटे के अंतराल पर मिले, लेकिन घटना के 8 घंटे बाद ही शव बरामद हो सके। सबसे पहले खान में दबे मुकेश कुमार जोगी का शव 9 बजे मिला, इसके आधा घंटे बाद किशन कुमार का भी शव मिला। पुलिस ने दोनों शवों को राजकीय चिकित्सालय देवली की मोर्चरी में रख दिया।।मौके पर जहाजपुर एसडीएम राजकेश मीणा, डीएसपी नरेंद्र पारीक सहित पुलिस जाप्ता मौजूद था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d