Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजितेंद्र चौधरी जाट विकास समिति अध्यक्ष बने

जितेंद्र चौधरी जाट विकास समिति अध्यक्ष बने

समिति की नई कार्यकारिणी गठित


Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री जाट समाज विकास समिति देवली की बैठक मंगलवार को चर्च रोड स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में विकास समिति देवली के अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह चौधरी को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। बैठक में समिति कोषाध्यक्ष विजय सिंह चौधरी ने 10 मार्च 2023 से 10 जून 2025 तक का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने धर्मशाला में भोजनशाला, चारदीवारी, और गेट निर्माण कार्यों का हिसाब साझा की और बताया कि समिति पर कोई देनदारी नहीं है। संगठन मंत्री तेजप्रकाश चौधरी ने नई कार्यकारिणी के लिए प्रस्ताव रखने का आग्रह किया। चुनाव अधिकारी नवनिर्वाचित प्रधान बनवारी लाल जाट की देखरेख में हुए।

यह हुई कार्यकारिणी गठित

कार्यकारिणी में सभी पूर्व अध्यक्ष को संरक्षक, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी निर्वाचित हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष रामनिवास चौधरी (लाखोलाई), महामंत्री नारायण जाट (कुशालपुरा), संगठन मंत्री सत्यनारायण (सरोली), कोषाध्यक्ष बद्रीलाल चौधरी (सतवाड़ा), प्रचार प्रसार मंत्री व प्रवक्ता तेजप्रकाश चौधरी (देवली), सोशल मीडिया प्रभारी खेमराज चौधरी (देवली गांव) बनाए गए। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य भी मनोनीत किए। यहां नवनिर्वाचित पंचायत समिति देवली के प्रधान बनवारी लाल जाट का समिति सदस्यों ने स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d