Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की


Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के बंथली में मंगलवार सुबह एक 24 वर्षीय विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रानी पत्नी शिवराज वाल्मीकि है, जो बंथली की निवासी हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर देवली से मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट और एफएसएल टोंक की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। देवली उपखंड अधिकारी मनोज कुमार और दूनी थाना प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को देवली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका का पति शिवराज शाहपुरा (भीलवाड़ा) में काम करता है और जानकारी मिलने पर सुबह गांव पहुंचा। जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 25 दिसंबर 2019 को हुई थी।

मृतका के पिता कृष्ण मुरारी पुत्र नंदराम वाल्मीकि निवासी सावरदा, थाना मोखमपुरा जिला जयपुर ने मामले में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार विवाहिता सुबह 9 बजे दैनिक दिनचर्या से निपटकर अपने कमरे में गई और वहां फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि रानी गत रविवार को ही अपने पीहर ससुराल आई थी।

मृतका के एक 3 वर्षीय पुत्र भी है। घटना के दौरान घर में सास, ससुर मौजूद थे। रानी की काफी देर तक कमरे से नहीं निकलने पर उन्हें शंका हुई और उन्होंने जाकर देखा तो विवाहित फंदे से झूलती हुई मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d