Deoli News 11 जून ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में बुधवार अपराह्न बाद तेज व भीषण गर्मी का अहसास संभव है। इसका अहसास लोगों को हो रहा है

मौसमी अनुमान के मुताबिक आम दिनों की अपेक्षा एक डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इस दौरान धूप से त्वचा में जलन महसूस की गई। अनुमान है अपराह्न 3 बजे से 4 के बीच दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुँच सकता है, जो आम दिनों से एक डिग्री अधिक हो सकता है। इस दौरान लोगों को खुले में चलने, दुपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।



