Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsअंधेरे के चलते सर्च अभियान रोका, मंगलवार शाम डूबा था युवक

अंधेरे के चलते सर्च अभियान रोका, मंगलवार शाम डूबा था युवक

बुधवार सुबह फिर शुरू होगा अभियान


Deoli News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुराने अजमेर मार्ग पर बनास नदी में डूबे युवक कुणाल साहू पुत्र दुर्गेश साहू, निवासी तेली मोहल्ला की तलाश मंगलवार रात होने तक जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इससे पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से और नाव से नदी में बलाई डालकर युवक को खोजने की काफी कोशिश की। हालांकि, रात होने और पर्याप्त रोशनी के अभाव में सर्च ऑपरेशन को फिलहाल रोक दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अब बुधवार सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से एसडीआरएफकी टीम भी शामिल होगी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, कुणाल अपनी बाइक लेकर नेगडिया पुलिया पर गया था और उनके सामने ही वह नदी में गिरा गया।

जानकारी के अनुसार कुणाल देवली में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। वहीं कुणाल दो बहनों में इकलौता भाई है, और करीब एक साल पहले ही उसके पिता दुर्गेश साहू का निधन हो गया था। बताया गया कि उनके पिता पूर्व में टॉकीज में मशीन ऑपरेट करते थे। सर्च अभियान के दौरान देवली डीएसपी हेमराज, थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर, हेडकांस्टेबल इमरान, नायब तहसीलदार समेत कर्मचारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d