बनास नदी में डूबे कुणाल साहू का शव एसडीआरएफ ने निकाला
Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर मार्ग पर बनास नदी की नेगडिया पुलिया से मंगलवार शाम डूबे तेली मोहल्ला निवासी कुणाल साहू पुत्र दुर्गेश साहू का शव, बुधवार सुबह गहन तलाशी अभियान के बाद आखिरकार मिल गया है।

इससे पहले मंगलवार रात अंधेरे के कारण पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा चलाया गया सर्च अभियान रोक दिया गया था। देवली थाने के हेड कांस्टेबल इमरान ने बताया कि बुधवार सुबह होते ही एसडीआरएफ़ की विशेष टीम ने नदी में फिर से सर्च अभियान शुरू किया। गहन तलाशी के कुछ ही देर बाद, टीम ने डूबे हुए युवक कुणाल साहू के शव को नदी से बाहर निकाला। शव मिलने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद कुणाल के परिजनों में कोहराम मच गया। दो बहनों का इकलौता भाई और एक साल पहले ही पिता (जो पूर्व में टॉकीज में मशीन ऑपरेटर थे) को खो चुके कुणाल की मौत से पूरे तेली मोहल्ले की इस गली में मातम पसर गया है। बताया गया कि कुणाल देखते देखते ही नदी में गिर गया था। शव निकालने के बाद पुलिस ने देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रख दिया है। जहां पंचनामा और पोस्टमार्टम की अग्रिम कार्रवाई होगी। लेकिन यह घटना बहुत दुखद है और लोग हतप्रभ है।

शराब के नशे में चूर जेलर अर्धनग्न अवस्था में पहुंच गया जेल, फिर मचाया जमकर बवाल, देखिए Video


