Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के पनवाड़ गांव में मंगलवार शाम करीब 16 वर्षीय एक किशोरी ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
वारदात का पता तब चला, जब परिजन खेत से वापस घर लौटे। सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मृतका प्रियंका पुत्री हेमराज माली, निवासी पनवाड़ है। बताया गया कि किशोरी घर पर अकेली थी, जबकि उसके परिजन सभी खेत पर गए हुए थे। पीछे से प्रियंका ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
परिजनों के घर पहुंचने पर घटना का पता चला, जिसके बाद लोगों के सहयोग से शव को उतारा गया। मंगलवार रात को ही शव को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। बुधवार सुबह पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। किशोरी क्लास 12th में अध्यनरत थी। शुरुआत में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें समझाईश की।


शराब के नशे में चूर जेलर अर्धनग्न अवस्था में पहुंच गया जेल, फिर मचाया जमकर बवाल, देखिए Video


