Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसाक्षरता का अर्थ केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं, कार्यशाला हुई

साक्षरता का अर्थ केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं, कार्यशाला हुई


Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ब्लॉक के पंचायत शिक्षा अधिकारी, साक्षरता प्रभारी और सर्वेयर का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित हुआ।

ब्लॉक साक्षरता प्रभारी धर्मराज नागर ने बताया कि प्रशिक्षण की शुरुआत विभाग के अधिकारी और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। यहां प्रशिक्षक राम रतन कुमावत, धीरज वैष्णव और सीताराम मीना ने पीपीटी के माध्यम से विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बताया कि साक्षरता का अर्थ पूर्व मे केवल अक्षर ज्ञान तक था। लेकिन धीरे-धीरे समय के बदलाव के साथ-साथ साक्षरता का अर्थ विस्तृत होता गया और वर्तमान में नव साक्षरों को आर्थिक साक्षरता, कानूनी,स्वास्थ्य, बाल संरक्षण व शिक्षा, स्वस्थ व पर्यावरण, व्यवसायिक और परिवार कल्याण आदि क्षेत्रों में शिक्षित करना आवश्यक है।

इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव ने कहा कि हमें इस साक्षरता के कार्य को पूर्ण समर्पण भाव और वास्तविकता के साथ करने की कोशिश करनी चाहिए। जिला साक्षरता परियोजना अधिकारी अनिल चतुर्वेदी ने साक्षरता प्रभारी और सर्वेयर्स को समस्याओ के समाधान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में यूसीईईओ वसुधा शर्मा सहित सभी पीईईओ अवनीश साक्षरता प्रभारी व सर्वेयर सहित प्रतिभागी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d