Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपैर फिसलने से डूबने की रिपोर्ट दी : घर में मातम पसरा

पैर फिसलने से डूबने की रिपोर्ट दी : घर में मातम पसरा


Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के तेली मोहल्ला निवासी कुणाल साहू पुत्र दुर्गेश साहू की मंगलवार को बनास नदी में डूबने से हुई मौत के बाद बुधवार सुबह शव मिलने पर इलाके में मातम छा गया।

एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार सुबह कुणाल के शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार शव को बाद में देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम किया गया। इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई चेतन साहू पुत्र नरेश साहू ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि कुणाल मंगलवार दोपहर नेगडिया पुलिया के पास घूमने गया था। इस दौरान पैर फिसलकर गिरने से वह नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद कुणाल का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। शव जब कॉलोनी पहुंचा, तो पूरे घर और मोहल्ले में मातम पसर गया।

बहनों ने जब अपने इकलौते भाई को मौत की नींद में देखा, तो वे बिलख पड़ीं। इस हृदय विदारक घटना से हर कोई स्तब्ध है।

राजस्थान में फिर हादसा! बस और ट्रेलर कोहरे के बीच हुए हादसे से कांप गए यात्री, जानिए मामला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d