Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk7 नवंबर को उपखंड कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन

7 नवंबर को उपखंड कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन


Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर गोपीपुरा के समीप गत 12 अक्टूबर को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की एस्कॉर्ट कार से हुई सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय बालक हिमांशु धाकड़ की मौत के मामले में, अब सर्व समाज ने न्याय की मांग करेगा।

उक्त बालक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 7 नवंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शिवपाल धाकड़ और प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया कि मृतक हिमांशु अपनी पाँच बहनों में इकलौता भाई था। इस दुर्घटना से परिवार का “घर का चिराग” बुझ गया है। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, लिहाजा परिवार को न्याय और संबल दिलाने के लिए यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। नवनीत नागर ने बताया कि इस दौरान इंदरसिंह मंडलोई प्रदेशाध्यक्ष व राजू धाकड़ प्रदेश महामंत्री श्रीमहासभा भी उपस्थित रहेंगे।

अभद्रता की तो महिला ने दिखाया रोद्र रुप, फिर दे दना दन चप्पलों से शराबी को पीटा, देखिए Video

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d