राम जन्मभूमि अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली भगवान श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्रिका का इटुंदा ग्राम पंचायत के मंदिरों में वितरण किया गया।
यहां ग्राम पंचायत क्षेत्र में करीब 10 मंदिरों के पुजारियों को निमंत्रण दिया गया। इस दौरान राधेश्याम नुवाल, ओमप्रकाश शर्मा, सोजीनाथ, सुरेश शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, शंभूनाथ सहित विभिन्न मंदिरों के पुजारियों द्वारा विधिवत पूजन कर बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामीण अमित कुमार पत्रिया, भरतरी गुर्जर, मुरली पांचाल आदि ने बताया कि अयोध्या से आए पीले अक्षत, निमंत्रण पत्रिका को अब घर-घर दिया जाएगा। वहीं 22 जनवरी को ग्राम के प्रत्येक मन्दिर को सजाया जाएगा। इस दिन मंदिरों में 11 बजे से एक बजे तक मंदिरो में भजन कीर्तन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पठन किया जाएगा।



