Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsअनुभव प्रमाण पत्र के मामले मे मजदूर कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन

अनुभव प्रमाण पत्र के मामले मे मजदूर कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन

भाजपा पार्षद ने लगाया आरोप


Jahazpur News 3 दिसंबर (मोहम्मद आजाद नेब) अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस व भाजपा पार्षद ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा पार्षद गरिमा घारू ने ज्ञापन में बताया कि स्वायत्त शासन विभाग द्वारा निकाली गई।

सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 मे आवेदन के लिए एक वर्ष का नगरीय निकाय मे कार्यरत अनुभव मांगा गया। जिसके लिए वाल्मीकि समाज के लोगो ने नगर पालिका में कार्य किया हुआ है या फिर कर रहे है। लेकिन उन्हें गुमराह करके अनुभव से वंचित रखा गया। आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन षड़यंत्रपूर्वक वाल्मीकि समाज को इस भर्ती से दूर कर अपने चहेतो को‌ इसमें नौकरी लगवाना चाहता है। सफाई यूनियन संगठन के पदाधिकारियों व समाज के जनप्रतिनिधि की बात को भी बिल्कुल तवज्जो ना देकर इन कर्मचारियों व ठेकेदारों ने अपनी मनमर्जी से गरीब पिछड़ी जातियों में सबसे अंतिम छोर पर खड़े समाज के साथ अन्याय किया है।

सफाई कर्मचारी यूनियन व वाल्मीकि समाज ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि भर्ती को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाए व नगर पालिका प्रशासन को निर्देश देकर उन सभी वाल्मीकि समाज के ठेके के कर्मचारियों का अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए जाए। वहीं इस भर्ती मे उन सभी को शामिल किया जाए, जिन्हें नगर पालिका के षड्यंत्र का शिकार होना पड़ा है। ज्ञापन के दौरान सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष जीवणराम, घारू, सचिव शिव घारू, पार्षद गरिमा घारू, अविनाश कुमार, आदित्य कुमार, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार, अर्जुन घारू सहित लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d