Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक राजेंद्र गुर्जर मंगलवार को विधानसभा में स्पीकार के कक्ष में शपथ लेंगे।
गौरतलब है कि राजेन्द्र गुर्जर देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले गुर्जर 2013 से 2018 तक वसुंधरा राजे सरकार में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने तत्कालीन विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा को 29 हजार 635 वोटों से हराया था। वहीं 2024 के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 41 हजार 141 वोटों से हराकर जीत दर्ज कर दूसरी बार विधायक बने हैं। राजस्थान में गत 13 नवंबर को प्रदेश की 7 सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिसके परिणाम आने के बाद मंगलवार को सभी नवनिर्वाचित 7 विधायक शपथ लेंगे।



